Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : 16 मई को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव, ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सुवर्णरेखा परियोजना डैम कॉलोनी परिसर स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार, 16 मई को श्री...

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सुवर्णरेखा परियोजना डैम कॉलोनी परिसर स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार, 16 मई को श्री शनिदेव जी भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसे लेकर श्रद्धालु तैयारी में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें : रांची सदर अस्पताल बना हाईटेक : अब यहीं होगी ब्रेन और नसों की जांच

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सरसों तेल से होगा प्रतिमा का स्नान

इस पावन अवसर पर भक्तगण अपने हाथों से सरसों तेल से शनिदेव भगवान की प्रतिमा का अभिषेक करेंगे. दीप जलाकर अभय पुण्य के भागी बनेंगे. मान्यता है कि शनि जन्मोत्सव पर तेल अभिषेक से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है. मंदिर के प्रधान पुजारी स्वामी राकेश जी ने बताया कि 16 मई, शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम की रूपरेखा

1. सुबह 7:00 बजे: सुवर्णरेखा नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर परिसर पहुंचेगी.
2. सुबह 9:00 बजे: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन प्रारंभ होगा.
3. पूर्वाह्न 10:00 बजे: हवन अनुष्ठान का आयोजन.
4. दोपहर 1:00 बजे: विशाल महाभंडारा का आयोजन

5. संध्या 7:00 बजे: महाआरती एवं प्रसाद का वितरण

यह भी पढ़ें : पहाड़ी मंदिर में सत्ता परिवर्तन : आरोपों के बीच 4 मई को कमान संभालेगी नई प्रबंध समिति

साल 1996 में हुआ था निर्माण

प्रधान पुजारी स्वामी राकेश जी ने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू हुआ था. वर्ष 2001 में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. उसी समय से आज तक श्रद्दालुओं के सहयोग से मंदिर में प्रत्येक शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना होती है. चांडिल अनुमंडल के अलावा जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर कमेटी ने सभी शनि भक्तों से जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भंडारे के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *