Palamu: पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट के माध्यम से पलामू उपायुक्त को मामले की जांच कर दोषियों पर अविलंब कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
राज्यभर में अस्पतालों के ऑडिट के निर्देश
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों का व्यापक ऑडिट करने का निर्देश जारी किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कुकृत्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए.
प्रशासनिक स्तर पर अब सभी अस्पतालों की कार्यशैली पर नजर रखी जाएगी ताकि भविष्य में मरीजों और उनके परिजनों से किसी भी प्रकार की अवैध उगाही न हो सके. पलामू प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ALSO READ: HC ने अगले आदेश तक राज्य में भूमि मापी पर लगाई रोक, सरकार से पूछा किस कानून के तहत हो रही मापी?
