Click Here
Click Here
Click Here

सद्भाव यात्रा शुरू करने जा रहे निशांत कुमार, जानें क्या है पूरा प्लान

Newswave Desk: निशांत कुमार अपनी यात्रा की आरंभ 3 मई से बिहार के चंपारण की भूमि से करने जा रहे हैं. यात्रा...

साभार गूगल

Newswave Desk: निशांत कुमार अपनी यात्रा की आरंभ 3 मई से बिहार के चंपारण की भूमि से करने जा रहे हैं. यात्रा के दौरान संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम करेंगे. निशांत कुमार अपनी सद्भाव यात्रा चंपारण से शुरू करने जा रहे हैं, जहां से उनके पिता नीतीश कुमार हर यात्रा की शुरुआत की थी.

निशांत ने अपनी यात्रा के शुरुआत से पहले कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलूँगा ऑर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा. उन्होनें ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे देने से कार्यकर्ता दुखी है. निशांत ने कहा कि उनके पिता को 20 सालों तक प्यार दिया, लोगों का प्यार हम पर भी बना रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जारी शेड्यूल के अनुसार, वे सुबह 11 बजे जेडीयू कार्यालय से प्रस्थान करेंगे. शाम 4 बजे बेतिया के हरिवटिका चौक पर निशांत कुमार बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद 4 बजकर 15 मिनट पर बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे. शाम 4:45 बजे लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तम्भ ऑर बौद्ध स्थल का दौरा करेंगे.

शाम 5:50 बजे निशांत कुमार बगहा अनुमंडल के पास अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, शाम 6:05 बजे एसएसबी कैंप के पास कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके उपरांत 6:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव में जनजाति समुदाय से मुलाकात करेंगे. शाम 7 बजे बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन ऑर 7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण कर 8:15 बजे पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के बाद रात्री विश्राम का कार्यक्रम तय किया गया है.

Also Read:धनबाद मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: 400 की मजदूरी और अधूरी रह गई बहन की मुराद, सालभर पहले खोया था जवान बेटा अब पति भी चले गए

निशांत कुमार का 4 मई का प्रोग्राम

4 मई को निशांत कुमार सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे, इसके बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 10:30 बजे से नर देवी मंदिर में दर्शन के बाद 10:30 पर वाल्मीकि नगर से बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे से बापू सभागार में कार्यकार्ताओं को संबोधित करेंगे.  

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *