Click Here
Click Here
Click Here

सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में बेकार, 6 साल बाद भी नहीं हुआ सुचारू रूप से चालू

Pakur:पाकुड़ सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बगल में लाखों रुपए का बना सामुदायिक शौचालय करीब 6 साल से सुचारू रूप से...

Pakur:पाकुड़ सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बगल में लाखों रुपए का बना सामुदायिक शौचालय करीब 6 साल से सुचारू रूप से चालू नहीं हुआ है, जिससे अस्पताल में आने वाले लोगों स्थानीय दुकानदारों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानी हो रही है. नगर परिषद द्वारा प्रदत निधि से निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में बेकार पड़ा है, जो स्वच्छ भारत मिशन के दावों पर सवाल उठाता है.नगर परिषद द्वारा प्रदत निधि से 2019-20 में 14 लाख 58 हजार 420 रुपए की लागत से यहां सामुदायिक शौचालय बनाया गया था, ताकि अस्पताल में आने वाले लोगों को शौच के लिए परेशानी नहीं हो.

Also Read:झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संपन्न, कमिटी विस्तार में युवाओं को प्राथमिकता

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

6 साल बीत जाने के बाद भी

मगर 6 साल बीत जाने के बाद भी अब तक इस शौचालय को सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया है, जिससे कहीं ना कहीं स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य के साथ शौचालय को बनाया गया था, उसका उपयोग नहीं हो रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेकर जल्द शौचालय को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है.अब देखने वाले बात होगी कि कब तक प्रशासन शौचालय को सुचारू रूप से संचालित करती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *