Click Here
Click Here
Click Here

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और महापौर ने किया तालाब व आश्रय गृह के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

Ranchi: राजधानी के वार्ड संख्या 37 में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रविवार को तालाब और आश्रय गृह के...

Ranchi: राजधानी के वार्ड संख्या 37 में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रविवार को तालाब और आश्रय गृह के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ. महापौर रोशनी खलखो. उपमहापौर नीरज कुमार और पार्षद परमेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की.

इन दो प्रमुख योजनाओं की हुई शुरुआत

• न्यू कॉलोनी तालाब का जीर्णोद्धार. इस परियोजना के तहत तालाब के संरक्षण. घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. जिससे स्थानीय पर्यावरण में सुधार होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

• जगन्नाथपुर चौक आश्रय गृह. जरूरतमंदों और राहगीरों की सुविधा के लिए इस आश्रय गृह का कायाकल्प कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

Also Read: JMM का BJP पर तंज: जनता को लाइन में खड़ा रखना ही भाजपा का मॉडल, बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप

जनप्रतिनिधियों का संकल्प

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों की सराहना की. वहीं महापौर रोशनी खलखो ने मूलभूत सुविधाओं को नगर निगम की प्राथमिकता बताया. उपमहापौर नीरज कुमार ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि निगम हर वार्ड के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है. पार्षद परमेश्वर सिंह ने इसे जनता की पुरानी मांग की जीत बताया. इस अवसर पर सतीश महतो. पिकलू चटर्जी. रंजन यादव और सुरेंद्र मास्टर सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *