Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रैयती संघर्ष की ओर से ग्राम प्रधान राजाधन सोरेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा के विधायक माननीय हेमलाल मुर्मू शामिल हुए.
हजारों रैयतों ने रखी लगान रसीद की समस्या
बैठक में बैजनाथपुर और मोहनपुर गांवों के हजारों रैयतों ने अपनी जमीन की लगान रसीद कटवाने से संबंधित समस्याओं से विधायक हेमलाल मुर्मू को अवगत कराया. रैयतों ने बताया कि उनकी जमीन की लगान रसीद पिछले कुछ वर्षों से नहीं कट रही है, जिससे हजारों लोगों को जरूरी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मांग पत्र सौंपकर समाधान की अपील
साथ ही, जल्द लगान रसीद कटवाने को लेकर रैयतों ने विधायक हेमलाल मुर्मू को मांग पत्र सौंपा और इस समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की. रैयतों ने कहा कि रसीद नहीं कटने के कारण उन्हें कई सरकारी और निजी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
विधायक ने दिया साथ और भरोसा
विधायक हेमलाल मुर्मू ने रैयतों के मांग पत्र को संज्ञान में लेते हुए उनके साथ अंतिम समय तक खड़े रहने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि बिना रैयतों की सहमति के कोई भी कानून पारित नहीं हो सकता है और वे हर परिस्थिति में रैयतों के साथ हैं.
जरूरत पड़ी तो विधानसभा में उठेगा मुद्दा
उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा. विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी रैयत के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.
