सहायक आचार्य भर्ती: रांची के 36 सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कल, कलेक्ट्रेट में जुटेंगे चयनित शिक्षक

Ranchi: झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफलता का परचम लहराने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है....

Ranchi: झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफलता का परचम लहराने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), रांची ने जिले के लिए चयनित और अनुशंसित कुल 36 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी है. इन सभी अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसलिंग कल यानी 4 मई 2026 को रांची समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) स्थित कमरा संख्या 109 में होगी.

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया:

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्नातक प्रशिक्षित और इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य संवर्ग के सफल अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे रिपोर्ट करना होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया उपायुक्त द्वारा नामित नोडल पदाधिकारी श्री सुदर्शन मुर्मू (अपर समाहर्ता, नक्सल), जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक की कड़ी निगरानी में संपन्न होगी.

अभ्यर्थियों के लिए ‘चेकलिस्ट’ और जरूरी निर्देश:

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से लाने होंगे

दो अलग-अलग फोल्डर: अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के अलावा दो सेट में स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) छायाप्रति लानी होगी.

फोल्डर पर जानकारी: फोल्डर के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, कोटि (Category) और विषय अंकित होना अनिवार्य है.

क्रमवार व्यवस्था: कागजातों को जांच-पत्रक (Checklist) में दिए गए क्रम के अनुसार ही फोल्डर में सजाकर लाना होगा.

डिजिटल सूचना: अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से भी उनके व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है.

ALSO READ: पाकुड़: विधायक हेमलाल मुर्मू ने रैयतों के साथ की बैठक, कहा- जरूरत पड़ी तो विधानसभा में उठाएंगे आवाज

याद रहे तिथि:

04 मई 2026 (सोमवार)

समय: सुबह 10:30 बजे से प्रक्रिया शुरू

स्थान: कमरा संख्या 109, ए-ब्लॉक, समाहरणालय भवन (कलेक्ट्रेट), रांची.

जरूरी: मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट में लानी होगी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *