Click Here
Click Here
Click Here

सीएम हेमंत सोरेन को “श्री शिव महापुराण कथा” में शामिल होने का आमंत्रण

Ranchi : राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर...

Ranchi : राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया. समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 05 मई से 11 मई 2026 तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में आयोजित होने वाली भव्य “श्री शिव महापुराण कथा” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता सौंपा. उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : झारखंड को जल्द मिलेंगे 57 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी, 6 मई से होगी सर्टिफिकेट की जांच

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सीएम को कार्यक्रम की विशेषताओं से कराया गया अवगत

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. समिति के सदस्यों ने कहा कि इस कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और एकता का संदेश दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें : रांची में अगले 1–3 घंटे में गरज-तूफान और बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *