खिलाड़ी ने किया ‘गन सेलिब्रेशन’, फैंस को याद आए माही

Newswave Desk:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस(MI) पर 8 विकेट से जीत दर्ज...

साभार गूगल

Newswave Desk:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस(MI) पर 8 विकेट से जीत दर्ज की. सिएसके (CSK)की जीत में कार्तिक शर्मा की बड़ी भूमिका रही. कार्तिक ने 4 चौके ऑर तीन छक्के की सहायता से 40 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए. इस जीत के बाद कार्तिक ने जो सेलिब्रेशन किया, वो सुर्खियां बटोर रहा है.

कार्तिक शर्मा ने मैदान पर ‘गन सेलिब्रेशन’ कर फैंस का दिल जीत लिया.कार्तिक शर्मा का यह अंदाज महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. 2 मई(शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दबाव में अपनी पारी खेलते हुए कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली आईपील फिफ्टी किया. फिर उन्होनें बेहद खास अंदाज में इस पल को सेलिब्रेट किया. मैच के बाद कार्तिक ने बताया की इस सेलिब्रेशन के लिए पहले से प्लान बना रखा था. उन्होनें ने यह भी साफ किया है कि इस तरह का सेलिब्रेशन किसी का नकल नहीं था, बल्कि उनका अपना स्टाइल था. लेकिन फैंस का मानना है कि साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की पारी खेलने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का यही ‘गन सेलिब्रेशन’ क्रिकेट का सबसे यादगार पल बन गया था.

कार्तिक शर्मा का यह पारी मैच के लिहाज से बेहद खास थी. टीम 46 रनों पर दो विकेट गंवा चुकी थी, तभी कार्तिक शर्मा क्रीज पर आए ऑर पारी को संभालते हुए ऋतुराज गायकवाड के साथ अहम साझेदारी की. गायकवाड ने नाबाद 67 रनों की पारी खेलकर आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

Also Read:न्यूज वेभ खासः झारखंड के ग्रामीण रास्तों को मिलेगी नई रफ्तार: 231 करोड़ से बनेंगे 41 पुल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *