– जेपीएससी की दो परीक्षाओं (2016 और 2023) के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज
Ranchi: झारखंड में मिलावटखोरी पर लगाम कसने की तैयारी तेज हो गई है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की तिथि घोषित कर दी है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2016 और 18/2023 के माध्यम से अनुशंसित अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें : प्रसव के नाम पर अवैध वसूली: सीएम के सख्त निर्देश के बाद बड़ा एक्शन, पांकी अस्पताल से हटाई गईं नर्सें
6 और 7 मई को नामकुम में होगी जांच
सरकार के उप सचिव ध्रुव प्रसाद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 06 मई 2026 और 07 मई 2026 को की जाएगी. यह प्रक्रिया नामकुम स्थित RCH कैंपस के ‘खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय’ में संपन्न होगी.
अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
– अनिवार्यता: सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है.
– दस्तावेज: अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और अन्य वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
– समय पर पहुंचे: देरी होने या अनुपस्थित रहने पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें : रांची में फर्जी यूनिवर्सिटी खोल डिग्री बांटने का भंडाफोड़, उच्च शिक्षा निदेशालय ने डीसी को दिया जांच का आदेश
चयनित अभ्यर्थियों की सूची
विभागीय सूची में भोला शंकर, चंद्र शेखर सिंह, उमेश कुमार, विजया परमार, अनिरुद्ध रॉय, प्रगति सिंह, अम्बरीष पांडेय, रितेश कुमार, अर्पिता चौधरी, विकास कुमार, सौरव सिंह, अभिमन्यु कुमार समेत कुल 57 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं. (पूरी सूची विभाग की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है).
