NewswaveDesk:ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का एक अलग ही महत्व होता है. धातुओं में शुद्ध ऑर पावरफुल माने जाने वाला धातु तांबा है. यह एक साधारण धातु नहीं है बल्कि ग्रहों का राजा सूर्य ऑर साहस के कारक मंगल से जुड़ा है. यही कारण है कि तांबा सिर्फ सेहत के लिए कारगर नहीं बल्कि सोई हुई किस्मत को भी जगाने वाला है.
अगर किसी के जन्मकुंडली में सूर्य ऑर मंगल कमजोर स्थिति में है तो हाथ में तांबा पहनना किसी जादू से कम नहीं है. यह शरीर में पोजेटिव एनर्जी को भरता है साथ ही मान -सम्मान में वृद्धि करता है. सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है.
तांबा के कड़े पहनने से होने वाले फायदे
तांबा पहनने के पीछे ठोस ज्योतिषीय ऑर वैज्ञानिक कारण हैं.
सूर्य को बल मिलता है: जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है, तो यह सूर्य को मजबूती देता है, जिससे मान -सम्मान की वृद्धि होती है.
मंगल दोष कम करता है:मंगल के दुष्प्रभाव को कम करता है, क्रोध पर नियंत्रण होता है.
नेगेटिविटी को कम करता है:इससे पहनने से मन शांत रहता है, बुरी नजर से बचाता है.
इन राशियों वाले लोगों को होगा ज्यादा फायदा
मेष राशि : आपके लिए तांबा का कड़ा पहनना करियर में नई उचाईं लाने वाला है. समाज में इज्जत बढ़ेगा.
सिंह राशि: आपका राशि स्वामी सूर्य है, तांबा पहनने से लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे.
वृश्चिक राशि: मंगल का प्रभाव होने के कारण आपके साहस को बढ़ाएगा ऑर रुके हुए कार्यों में बाधाओं से मुक्त करेगा.
Also Read:हनुमान चालीसा पढ़ने से डर क्यों भागता है?
सही तरीके से पहनना ऑर सावधानी
उचित दिन: इसे रविवार या मंगलवार की सुबह पहनना उत्तम है.
सही तरीके: पहनने से पहले कड़े को गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध कर लें.
सावधानी: कड़ा शुद्ध तांबे का हो इसमें कोई जोड़ न हो.
