देवघर: VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, फेस रिकग्निशन से लैस होगा श्रावणी मेला

Deoghar: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को देवघर परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक की...

Deoghar: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को देवघर परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन व अन्य विभागों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की. इस दौरान डीसी देवघर शशि प्रकाश सिंह एवं डीसी दुमका अभिजीत सिन्हा ने विभागवार तैयारियों की जानकारी दी. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि 31 जुलाई से शुरू होने वाले इस विश्वप्रसिद्ध मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण के साथ बेहतर अनुभव देना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है और यहां से श्रद्धालु मधुर स्मृतियां लेकर लौटें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

VIP दर्शन पर सख्त फैसला:

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि मेले के दौरान आउट ऑफ टर्न (VIP/VVIP) दर्शन पूरी तरह बंद रहेगा. इसका उद्देश्य आम श्रद्धालुओं को बिना भेदभाव सुगम जलार्पण की सुविधा देना है.

हाईटेक होगा मेला क्षेत्र:

मेला को आधुनिक तकनीक से लैस करने के निर्देश दिए गए. इसमें फेस रिकग्निशन, AI बेस्ड कंट्रोल रूम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल हेल्पलाइन और QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम शामिल हैं.

बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर:

बैठक में पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, कूड़ा प्रबंधन, स्वास्थ्य केंद्र, मातृत्व केंद्र, सूचना सहायता केंद्र, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई को 24×7 दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.

बिजली पोल शिफ्टिंग और फोरलेन कार्य:

दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया कांवरिया पथ के बीच बिजली के पोल को मेला से पहले हटाने का निर्देश दिया गया. साथ ही देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन को भी मेला पूर्व पूरा करने पर जोर दिया गया.

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस:

भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए. अस्थायी ढांचे की जगह स्थायी संरचना विकसित करने पर भी बल दिया गया.

श्रद्धालुओं के लिए जागरूकता अभियान:

ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यात्रा को खतरनाक बताते हुए मंत्री ने व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया, श्रद्धालुओं से बस, ट्रेन जैसे अधिकृत साधनों के उपयोग की अपील की जाएगी.

ये लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:

* 31 जुलाई से श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ

* VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित

* फेस रिकग्निशन और AI तकनीक का उपयोग

* QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू होगा

* दुम्मा-खिजुरिया पथ पर बिजली पोल शिफ्टिंग

* देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन कार्य पूरा करने का निर्देश

* 24 घंटे पेयजल, शौचालय, सफाई और स्वास्थ्य सुविधा

* ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की सुदृढ़ व्यवस्था

* अस्थायी के बजाय स्थायी संरचनाओं पर जोर

* ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सख्त निगरानी

Also Read : पलामू : NEET-UG परीक्षा के दौरान निर्धारित समय पर प्रश्न-पत्र नहीं मिलने से परीक्षार्थियों का हंगामा, पुलिस ने अभ्यर्थियों को कराया शांत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *