Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का समापन, एसटीसी सिमडेगा बनी विजेता

Simdega: जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब-जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार...

sub-junior womens hockey
टीम को सम्मानित करते उप विकास आयुक्त व पुलिस अधीक्षक

Simdega: जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब-जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमों की 288 अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता में खेले गए कुल 32 मैच

फाइनल मैच में एसटीसी सिमडेगा ने एसटीसी लचरागढ़ को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, लोंबोई टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में यूसी रेंगारी को 2-0 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में कुल 32 मैच खेले गए, जिसमें 128 गोल दागे गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने टीमों को किया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ भी कराया. व्यक्तिगत पुरस्कारों में मुनि टोपनो (लोंबोई) को इमर्जिंग प्लेयर, संजना बड़ाइक (रेंगारीह) को बेस्ट गोलकीपर, रेशमा कुमारी (एसटीसी लचरागढ़) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रितिका डुंगडुंग (एसटीसी सिमडेगा) को फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा रीना कुमारी (लोंबोई) को तीसरे स्थान के मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार और हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के नेतृत्व में खेल विभाग, तकनीकी टीम और प्रशिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ. आयोजन समिति ने तकनीकी एवं मेडिकल टीम को सम्मानित भी किया.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में पुलिस जवान पर अपराधियों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *