प्रसिद्ध युवा व्यवसायी संजीव मलानी ने थामा कांग्रेस का दामन, सांसद सुखदेव भगत ने दिलाई सदस्यता

Gumla: शहर के प्रसिद्ध युवा व्यवसायी संजीव मालानी ने रविवार को सुखदेव भगत के हाथों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की....

Sanjeev Malani

Gumla: शहर के प्रसिद्ध युवा व्यवसायी संजीव मालानी ने रविवार को सुखदेव भगत के हाथों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला प्रभारी बन्धु तिर्की के नाम आवेदन देकर पार्टी से जुड़ने की अपील की थी. प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी की सहमति के बाद सांसद द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई गई. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा भी मौजूद रहे.

समाजसेवा से जुड़े रहे हैं संजीव मालानी

बता दें, कि संजीव मालानी लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और मारवाड़ी समाज सहित कई संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक कार्य करते आए हैं. मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा, कि आज हमारे लिए खुशी का विषय है, कि संजीव मालानी जैसे ऊर्जावान और समाजसेवी युवा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं. कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है. मुझे विश्वास है कि संजीव मालानी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे.

वहीं संजीव मालानी ने कहा, कि “मैं माननीय सांसद सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी बन्धु तिर्की एवं जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे कांग्रेस परिवार से जुड़ने का अवसर दिया. मैं पार्टी के सिद्धांतों, समानता, भाईचारा और सेवा के मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के लिए निष्ठा के साथ कार्य करूंगा.”

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का समापन, एसटीसी सिमडेगा बनी विजेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *