पलामू: जपला आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

Palamu: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत जपला आरपीएफ पोस्ट ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा...

Palamu: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत जपला आरपीएफ पोस्ट ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. निरीक्षक प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा अपनी टीम के साथ गाड़ी संख्या 63557 अप में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे.

मोहम्मदगंज और कोशिआरा रेलवे स्टेशन के बीच कोच संख्या ER 262064 की जांच के दौरान टीम को लावारिस हालत में तीन जूट के बोरे मिले. तलाशी लेने पर इन बोरों से 330 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई.

घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, 210 बोतल और मिली

जांच के दौरान कोच के दूसरे गेट के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी पहचान रोहतास (बिहार) निवासी सागर कुमार के रूप में हुई. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 210 बोतल देसी शराब और बरामद की गई.

आरपीएफ ने कुल 540 बोतल (138 लीटर) अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 24,310 रुपये बताई जा रही है. बरामद शराब की बोतलों पर केवल झारखंड में बिक्री के निर्देश अंकित थे. जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को सौंप दिया गया.

ALSO READ: सरायकेला में हाथी का तांडव, 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचलकर मार डाला 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *