Click Here
Click Here
Click Here

5 राज्यों का महासंग्राम: मतगणना शुरू, बंगाल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर

Newswave Desk: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज फैसले की घड़ी आ गई है....

Newswave Desk: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज फैसले की घड़ी आ गई है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही अगले पांच साल के लिए इन राज्यों की सत्ता की तस्वीर साफ हो जाएगी.

बंगाल में रोमांचक शुरुआत: रुझानों में जबरदस्त मुकाबला

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं और जैसा कि अनुमान लगाया गया था, यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं, जिसके बाद ईवीएम के राउंड शुरू होंगे. बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर आज गिनती हो रही है (फलता सीट को छोड़कर). संवेदनशील माहौल को देखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य में 77 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं. केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दक्षिण और पूर्वोत्तर का हाल

बंगाल के अलावा अन्य राज्यों में भी जनता का फैसला आज सबके सामने होगा. असम में सत्ता विरोधी लहर और भाजपा की वापसी की कोशिशों के बीच गिनती जारी है. इसमें अलावा तमिलनाडु और केरल में इस बार भारी मतदान दर्ज किया गया है, जो किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है. साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में भी वोटों की गिनती सुचारू रूप से शुरू हो गई है.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

मतगणना की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. TMC और BJP दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं. जहां टीएमसी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, वहीं बीजेपी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: बंगाल में काउंटिंग शुरू: शुरुआती रुझानों में TMC और BJP बराबरी पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *