Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: दलकी गांव में श्री श्री हरि कीर्तन का भव्य आयोजन, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई हुए शामिल

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के सिमीदीरी पंचायत अंतर्गत दलकी गांव में आयोजित श्री श्री हरि कीर्तन कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला....

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के सिमीदीरी पंचायत अंतर्गत दलकी गांव में आयोजित श्री श्री हरि कीर्तन कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए, जहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गागराई ने कीर्तन मंडली के साथ समय बिताया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. भजनों और कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे का संदेश देते हैं: डॉ. गागराई

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि हरि कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं. ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, शांति और आध्यात्मिकता का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इस तरह के कार्यक्रम लोगों को मानसिक शांति देते हैं और अपनी जड़ों से जोड़ते हैं.

उन्होंने दलकी गांव के भक्तिमय माहौल की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन आयोजन का हिस्सा बनकर वे खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं.

ALSO READ: 5 राज्यों का महासंग्राम: मतगणना शुरू, बंगाल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *