Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

15 मई के बाद अनुशंसा भेजने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को नहीं मिलेगा राष्ट्रपति पदक, मुख्य सचिव को जारी किया गया रिमाइंडर

Ranchi: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदक के लिए नामांकन प्रक्रिया...

Ranchi: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदक के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए नामांकन भेजने की समय सीमा अब समाप्त होने वाली है. झारखंड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के मुताबिम दो श्रेणियों के लिए अनुशंसाएं मांगी गई हैं. जिनमें पहला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और दूसरा सराहनीय सेवा पदक शामिल है.

किन विभागों के लिए है यह आदेश?

यह आदेश पुलिस बल, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा, और सुधारात्मक सेवाओं के कर्मियों के लिए है. ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है. मंत्रालय ने कहा है कि कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की ओर से अभी तक नामांकन प्राप्त नहीं हुए हैं.

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित तिथि के बाद समय सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा.

ALSO READ: झारखंड प्रशासनिक फेरबदल: वित्त आयोग और कोषागारों में 22 नए पदों को मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *