Click Here
Click Here
Click Here

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों ने सीखी जीवन जीने की कला

Palamu : आज पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के मेदिनीनगर स्थित पॉलीक्लिनिक में एक विशेष आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया,...

Palamu : आज पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के मेदिनीनगर स्थित पॉलीक्लिनिक में एक विशेष आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से संबद्ध ब्रह्माकुमारी बसंती और ब्रह्माकुमारी सुचिता ने पूर्व सैनिक लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को तनावमुक्त और खुशनुमा जीवन जीने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया.

महीने में एक बार लगेगा परामर्श शिविर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इन चार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार अब ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में हर महीने एक बार इस तरह के परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, आज इस पहल की विधिवत शुरुआत हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त रखना है.

आत्मज्ञान से ही संभव है आंतरिक सुख

शिविर के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि भौतिक साधनों से कभी भी स्थायी सुख नहीं मिल सकता। उन्होंने शरीर और आत्मा के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि शरीर पांच तत्वों से बना है, जबकि इसका संचालक आत्मा है, जब तक हम आत्मज्ञान को नहीं समझेंगे, तब तक जीवन में सुख का अभाव बना रहेगा, शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया कि आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान के माध्यम से ही मनुष्य आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को संतुलित और शांत रख सकता है.

​सामूहिक ध्यान का अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को राजयोग और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया, उन्हें सिखाया गया कि कैसे परमात्मा की स्मृति से मन को एकाग्र और शक्तिशाली बनाया जा सकता है.

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कर्नल मनोज कुमार शुक्ला के साथ डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर अंजन कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, पूर्व सैनिक संजय कुमार, वीर नारी सरिता सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे.

Also Read : ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर को लेकर सियासत : बाबूलाल ने जिस लेटर की बात करते हुए सीएम को लिखी चिट्ठी, उसे विभाग बता रहा है फर्जी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *