Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर को लेकर सियासत : बाबूलाल ने जिस लेटर की बात करते हुए सीएम को लिखी चिट्ठी, उसे विभाग बता रहा है फर्जी

Ranchi : हाल के कुछ दिनों से एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसे लिखने वाले ही अब फर्जी करार दे...

Ranchi : हाल के कुछ दिनों से एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसे लिखने वाले ही अब फर्जी करार दे रहे हैं. दरअसल यह चिट्ठी ग्रामीण कार्य विभाग के कुछ इंजीनियरों की तरफ से लिखी हुई बतायी जा रही है. इस चिट्ठी में कई इंजीनियरों का हस्ताक्षर भी है. चिट्ठी विभाग के मुख्य अभियंता को लिखी गयी है. चिट्ठी में कहा गया है एक शख्स जिसका नाम बबलू मिश्रा है, वो टेंडर मैनेज करने के लिए इंजीनियरों पर दबाव बनाता है. अनाप-शनाप बोलता है. गाली-गलौच तक करता है. अब इस मामले को लेकर सियासत गर्म हो गयी है. चिट्ठी 23 अप्रैल की है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसी चिट्ठी के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिख दिया. पत्र में उन्होंने टेंडर सिंडीकेट पर लगाम लगाने की बात कही है. लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है.

विभाग के इंजीनियर कह रहे चिट्ठी ही फर्जी है
बाबूलाल के एक्स हैंडल पर सीएम को लिखी गयी चिट्ठी पोस्ट करने के बाद, मामले ने तुल पकड़ा. कुछ इंजीनियरों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी के हवाले से नेता प्रतिपक्ष ने सीएम हेमंत को इसपर संज्ञान लेने की बात कही. लेकिन इससे पहले ही मामले में ट्विट्स आ गया. दरअसल इंजीनिरयों ने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को चिट्ठी लिखते गुहार लगायी थी कि बबलू मिश्रा नाम के व्यक्ति से छुटकारा दिलाया जाए. जबकि अब खुद विभाग के इंजीनियर ही अब इस चिट्ठी को फर्जी बता रहे हैं. विभाग के इंजीनियरों ने अपने मुख्य अभियंता को एक पत्र लिखा है. उस पत्र में विभाग के इंजीनियर कह रहे हैं कि यह चिट्ठी उन्होंने कभी अपने मुख्य अभियंता को लिखी ही नहीं है.

किसी अधिकारी ने नहीं रिसीव की है चिट्ठी
जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है. साथ ही जिस पत्र के हवाले से नेता प्रतिपक्ष ने सीएम हेंमत सोरेन को पत्र लिखकर टेंडर घोटाले पर गंभीरता से जांच करने की बात कही, वो पत्र किसी भी अधिकारी की तरफ से रिसीव ही नहीं की गयी है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सारा मामला हुआ तो हुआ कैसे? जांच इस बात की होनी चाहिए कि जब विभाग के इंजीनियरों ने चिट्ठी लिखी ही नहीं, तो बाबूलाल मरांडी के पास यह चिट्ठी कैसे पहुंची. मामला काफी गंभीर होता दिख रहा है.

 

ALSO READ : बंगाल रिजल्ट पर घमासान, इरफान अंसारी बोले- लोकतंत्र ‘आउटसोर्स’ हो गया है

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *