रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की आत्महत्या

रांची: मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के एक छात्र साकेत कुमार ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक छात्र...

रांची: मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड
के एक छात्र साकेत कुमार ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक छात्र की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई. वो बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा था. छात्र रातु थानाक्षेत्र के तिलता हनुमान नगर में किराए के मकान में रहता था जहां उसका फंदे से लटकता शव सोमवार को बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *