Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाकोला निवासी बुधनी देवी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाना में लिखित आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि उनके 70 वर्षीय पति झरी सिंह 2 मई की शाम गांव में मुन्ना महतो के घर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे.
बुधनी देवी ने आरोप लगाया है कि शादी समारोह में शामिल होने आए बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र यादव (पिता स्व. बोधि महतो) ने उनके पति की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: असम, बंगाल व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर कराईकेला में मनाया गया जश्न, पटाखा एवं लड्डू का हुआ वितरण
