Newswave Desk: फिल्ममेकर करण जौहर ने इस साल मेट गाला 2026 में शानदार डेब्यू किया और अपने अनोखे अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया. करण इस खास मौके पर अपने करीबी दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए खास आउटफिट में नजर आए. उनका लुक मशहूर भारतीय कलाकार Raja Ravi Varma की प्रतिष्ठित पेंटिंग्स से प्रेरित था, जिसने उन्हें रेड कार्पेट पर एक “चलते-फिरते मास्टरपीस” बना दिया.
करण के इस खास आउटफिट का नाम ‘Framed in Eternity’ था. इसमें उन्होंने करीब छह फीट लंबी हैंड-पेंटेड केप के साथ पावर-शोल्डर वाली विंटेज जैकेट पहनी थी. इस पूरी ड्रेस को तैयार करने में 80 से ज्यादा कारीगरों ने लगभग 85 दिन तक मेहनत की थी.
अपने लुक को और खास बनाने के लिए करण ने अपने ज्वेलरी ब्रांड Tyaani का मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और कई रिंग्स कैरी कीं.
करण के आउटफिट की विजुअल थीम सीधे राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स जैसे Lady with the Peach, Hamsa Damayanti, Kadambari, Arjun and Subhadra और There Comes Papa से प्रेरित थी.
अपने लुक को लेकर करण ने कहा कि वह मेट गाला में भारत को “समझाने” नहीं बल्कि खुद को सहज महसूस करते हुए अपनी पहचान के साथ पहुंचना चाहते थे. उन्होंने बताया कि वह हमेशा से राजा रवि वर्मा की कला के बड़े प्रशंसक रहे हैं.
“मेरे लिए यह बहुत पर्सनल अनुभव था- करण जौहर
करण ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत पर्सनल अनुभव था. जब यह पर्सनल बना, तो यह अपने आप भारतीय भी बन गया क्योंकि मेरी कहानियां, मेरी फिल्में और मेरे इमोशंस यहीं से प्रेरित हैं. राजा रवि वर्मा भावनाओं को पेंट करते थे और मैं वही चीज सिनेमा में करने की कोशिश करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा कि मेट गाला जैसा मंच इस महान भारतीय कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे सही जगह थी. INSTGRAM LINK
भारत को रिप्रेजेंट करने वाले पहले निर्देशक बने करण
करण जौहर इस इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले पहले भारतीय निर्देशक बन गए हैं. इससे पहले Shah Rukh Khan, Alia Bhatt, Deepika Padukone और Priyanka Chopra Jonas जैसी हस्तियां मेट गाला का हिस्सा बन चुकी हैं.
क्या है मेट गाला 2026 की थीम?
इस साल Met Gala 2026 की थीम “Costume Art” रखी गई है, जबकि ड्रेस कोड “Fashion is Art” है. न्यूयॉर्क में होने वाला यह वार्षिक आयोजन फैशन जगत की सबसे बड़ी रातों में से एक माना जाता है. इस साल इसे Beyoncé, Venus Williams, Nicole Kidman और Anna Wintour ने को-चेयर किया.
ALSO READ: Met Gala 2026 में छाईं ईशा अंबानी, गोल्डन साड़ी से मैंगो पर्स तक हर चीज बनी चर्चा का विषय
