NewswaveDesk:साउथ कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता ऑर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा अंतर से हरा दिया है. वोटों के गिनती के दिन शुरू से ही तनाव का माहौल था, लेकिन भवानीपुर में दो दिग्गज नेताओं के बीच उतार-चढ़ाव तेजी से देखने मिल रहा था.शुरुआती दौर में शुभेन्दु अधिकारी ने बढ़त बना ली थी. लेकिन ममता बनर्जी ने जल्द ही वापसी करते हुए अंतर कम कर दिया. लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
बीजेपी का विजन क्लियर
ममता बनर्जी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद अधिकारी ने कहा, ‘’ कुशासन की वजह से एंटी इन्कमबेस बहुत थी. इसके अलावा हाई पोलराइजेशन था, घुसपैठ भी वजह बना. इसके अलावा मैनिफेस्टो में विजन क्लियर था.अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘अमित शाह ऑर प्रधानमंत्री ने जिस तरह से राज्य में प्रचार किया किया, उसका बड़ा असर हुआ. खास तौर पर पीएम ने बंगाली संस्कृति को पुनर्जीवित किया. बीजेपी को वोट मिलने की वजह बांगल में महिलाओं पर अत्याचार भी रहा है. आर जी कर का मामला ऑर संदेशखाली भी बड़ी वजह बनी.
Also Read:टेंडर घोटाला : संतोष ने फोटो देखकर कबूला पैसा लाने और पहुंचाने में था शामिल
