Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद विधायक ने जपला-पथरा मुख्य सड़क का किया शिलान्यास

Palamu: हुसैनाबाद के स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने शहर के नहर मोड़ के समीप बंशी बीघा स्थित जपला-पथरा मुख्य सड़क...

Palamu: हुसैनाबाद के स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने शहर के नहर मोड़ के समीप बंशी बीघा स्थित जपला-पथरा मुख्य सड़क का शिलान्यास किया. यह सड़क हुसैनाबाद विधानसभा के पिपरा और हरिहरगंज को जोड़ते हुए बिहार राज्य की सीमावर्ती लाइफलाइन सड़क मानी जाती है. इस दौरान आसपास के दर्जनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सड़क की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: विधायक

मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी. उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई सड़क और नाली योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन्हें जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विधायक ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं 60 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा.उन्होंने कहा कि पिछड़े गांवों में भी अगले दो वर्षों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा.

सिंचाई और बिजली परियोजनाओं पर भी जोर

विधायक ने बताया कि लिफ्ट इरिगेशन कैनाल कररबार तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है. नौ माइनर का कार्य अंतिम चरण में है, जिससे बरसात से पहले खेतों की सिंचाई संभव हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि विधायक कोटा की राशि से 80 गांवों में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. साथ ही शहरी क्षेत्र का पूर्ण विद्युतीकरण किया जाएगा और पावर ट्रांसफॉर्मर के जरिए शहर में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. विधायक ने कहा, “मैं सिर्फ बातों पर नहीं, विकास कार्यों पर भरोसा रखता हूं.”

24.1 किलोमीटर सड़क और नाली निर्माण होगा

विभागीय जेईई ने जानकारी देते हुए बताया कि जपला-पथरा रोड का 24.1 किलोमीटर तक निर्माण किया जाएगा. इसके साथ 600 मीटर नाली का भी निर्माण होगा. सड़क पर साइन बोर्ड और अन्य सुरक्षा मानकों का भी पालन किया जाएगा.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, राजद प्रदेश सचिव कलामुद्दीन खान, युवा नेता सह प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा, कलाम खान, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन, राजद नेता विनय यादव, वरिष्ठ नेता ज़ाकिर अली उर्फ राज अली, पूर्व जिप सदस्य मदन पासवान, अशोक यादव, कामख्या नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, विजय गुप्ता, राजेश्वर यादव, धर्मेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

ALSO READ: बंदगांव के सरकारी विद्यालयों में ‘खेल महोत्सव’ का हुआ शानदार आयोजन, बच्चे हुए पुरुस्कृत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *