Click Here
Click Here
Click Here

बंदगांव के सरकारी विद्यालयों में ‘खेल महोत्सव’ का हुआ शानदार आयोजन, बच्चे हुए पुरुस्कृत

Chakradharpur : चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड स्थित सभी सरकारी विद्यालयों में आज ‘खेल महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. झारखंड सरकार...

Chakradharpur : चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड स्थित सभी सरकारी विद्यालयों में आज ‘खेल महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और कई स्थानीय खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की गई.​ इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी काली प्रसाद गुप्ता ने आयोजन का निरीक्षण किया और विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया.

खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: काली चरण गुप्ता

आयोजन को संबोधित करते हुए बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता ने कहा खेल महोत्सव का आयोजन बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,बस उन्हें सही अवसर और मंच की आवश्यकता है. सरकारी विद्यालयों में इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है.​ उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि बंदगांव प्रखंड के बच्चे न केवल शिक्षा में, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाएं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण और अवसर प्रदान किए जाएंगे.​ महोत्सव के दौरान बच्चों के बीच भारी उत्साह देखा गया. शिक्षकों ने रेफरी और कोच की भूमिका निभाते हुए खेलों का सफल संचालन किया.

कार्यक्रम में कौन-कौन थे मौजूद ?

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बीआरपी पुष्पा सांडिल,अनिल महतो, संकुल साधनसेवी लोकनाथ सारंगी,करम सिंह,सत्यनारायण प्रधान,बबलू लकड़ा समेत प्रखंड शिक्षा विभाग के कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे.

ALSO READ: पलामू प्रमंडल के APRO विजय कुमार ठाकुर का मुख्यमंत्री सचिवालय में तबादला

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *