Click Here
Click Here
Click Here

JKLM नेता तरुण महतो के हिरासत में प्रताड़ना मामला : HC ने पूछा जेल भेजने के पूर्व फिट बताने वाले मेडिकल अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई?

Ranchi: JKLM नेता तरुण महतो को ईचागढ़ थाने में हिरासत में लेकर कस्टोडियन टॉर्चर मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः...

Ranchi: JKLM नेता तरुण महतो को ईचागढ़ थाने में हिरासत में लेकर कस्टोडियन टॉर्चर मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई हुईझारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस एम सोनक एवं न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रधान स्वास्थ्य सचिव से पूछा है कि हिरासत में टॉर्चर किया जाने के बाद जेल भेजने के पूर्व चांडिल अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा तरुण महतो को फिट बताया गया, जबकि तरुण को बुरी तरह से पीटा गया था शरीर पर जख्म के निशान थे.

इसके बावजूद भी झूठी रिपोर्ट बनाई गई ऐसी झूठी रिपोर्ट बनाने वाले मेडिकल ऑफिसर पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है इस पर स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांगा गया है अदालत में मामले में पुलिस अधीक्षक से थानों में सीसीटीवी लगाए जाने के प्रगति पर भी रिपोर्ट मांगी है दरअसल तरुण महतो की पत्नी ने कस्टोडियन टॉर्चर को लेकर मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था मुख्य न्यायाधीश ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए इस पर सुनवाई की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: NewsWave Special: 300 अंकों की परीक्षा और 200 शब्दों की टाइपिंग तय करेगी सरकारी कर्मियों का भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *