राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा देने वाले नतीजे

NewswaveDesk:चार राज्यों ऑर एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे कल घोषित हो चुके हैं. असम, केरलम ऑर पांडुचेरी के परिणाम अनुमानों...

साभार गूगल

NewswaveDesk:चार राज्यों ऑर एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे कल घोषित हो चुके हैं. असम, केरलम ऑर पांडुचेरी के परिणाम अनुमानों के अनुरूप रहे लेकिन पश्चिम बंगाल ऑर तमिलनाडु के परिणाम अनुमान से परे रहे. असम में यह पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि सत्ताधारी हेमंत विस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का वापसी होगी. केरलम में भी कांग्रेस को सफलता मिलेगी. पांडुचेरी में भी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन के जीत में कोई रोड़ा नहीं था. लेकिन दो बड़े राज्यों में तमिलनाडु में एक नई नवेली पार्टी ने जिस तरह के प्रदर्शन किया है,वह राजनीतिक पंडितों के लिए भी चौकने वाला है. पहली बार चुनाव में जाने वाली टीवीके ने जिस तरह जीत के आए हैं, वह बेहद खास है. वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी को जिस तरह भाजपा ने सत्ता से बाहर किया है, यह एक राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी संकेत है.

भाजपा ऑर प्रधान मंत्री मोदी के सामने ममता बनर्जी ही एक मात्र नेत्री थीं जो मजबूत विपक्ष बनकर उभर रही थी, लेकिन पश्चिम बंगाल का भी अभेद किला भेदकर भाजपा ने अपना कद को ऑर बड़ा कर लिया है.पिछले कुछ सालों से असम में भाजपा ने अपनी सीट को बढ़ाकर राजनीतिक वर्चस्व को बढ़ाया है. भाजपा के काम काज से असम की जनता संतुष्ट है. हेमंत विस्व सरमा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण असम में भाजपा के पक्ष की लहर चली. कांग्रेस द्वारा गौरव गोगाई को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया लेकिन उनका चेहरा भी कुछ काम नहीं कर पाया.

केरल में दस साल से वामपंथी सरकार थी लेकिन वहां भाजपा भरपूर कोशिश कर थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई. लेकिन भाजपा की इस कोशिश की कीमत वामपंथी सरकार ने चुकाई ऑर सत्ता से बाहर हो गई. कांग्रेस के लिए वहां मुश्किल नहीं था. केरलम में सत्ता से बाहर होने के बाद वामपंथी अब सभी राज्यों में सत्ता से बाहर हो चुके हैं.बंगाल चुनाव नतीजे को लेकर कुछ चुनाव विश्लेषक हैरान हैँ लेकिन भाजपा द्वारा कुछ सालों से जमीन ऐसा तैयार किया गया था कि भाजपा अपना लक्ष्य पा सकी.

AlsoRead:उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: 164 आरोपियों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई

साल 2019 से हो रहे चुनावों के समय से भाजपा 40 प्रतिशत वोट पर अटकी हुई थी ऑर इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी उसे राज्य का सत्ता तक ले आई. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को भी भाजपा के बंगाल में जीत की बड़ी भूमिका है.इन पांच राज्यों के आए चुनाव नतीजे को देखते हुए यह कहा जा रहा कि भाजपा का बंगाल में प्रचंड जीत राष्ट्रीय राजनीति के लिए अलग दिशा देने वाला होगा.

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *