Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, केबिन जलकर राख, रोड जाम

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चोरदाहा पिकेट के पास मंगलवार को मुख्य सड़क पर सरिया लदे एक चलते ट्रक में...

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चोरदाहा पिकेट के पास मंगलवार को मुख्य सड़क पर सरिया लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. आग की लपटें बढ़ती देख ड्राइवर और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे सुरक्षित बच गए. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जलकर राख

हालांकि, ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि रामगढ़ से सरिया लादकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था. चोरदाहा चेक पोस्ट के पास पहुंचते ही ट्रक के केबिन के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग ने इंजन और केबिन को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गए. हालांकि पीछे लदा सरिया सुरक्षित रहा. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एक घंटा लेट पहुंची दमकल की गाड़ी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया. हालांकि, बरही से चौपारण के बीच नेशनल हाईवे की जर्जर हालत के कारण दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में लगभग एक घंटे की देरी हुई. जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था.

ALSO READ: दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’ ने जीता दिल, मनोज मुंतशिर ने बताया हाइली रिकमेंडेड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *