पुराना बार भवन में पानी ही पानी, अधिवक्ता छपड़-छपड़ कर अपने कक्ष तक पहुंच रहे

    AJAYDAYAL Ranchi: रांची सिविल कोर्ट का पुराना बार भवन में बैठने वाले अधिवक्ताओं का जीवन कुछ घंटो के बारिस ने...

 

 

AJAYDAYAL

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट का पुराना बार भवन में बैठने वाले अधिवक्ताओं का जीवन कुछ घंटो के बारिस ने नारकीय कर दिया है. चलने के लिए बना गली नाली में तब्दील हो गया है. जिससे उसमें चलना दुभर हो गया है. बार भवन में 200 अधिवक्ता बैठते हैं. इधर कुछ दिनों से पूरे परिसर में घूटने भर पानी भरा हुआ है. यदि उन्हें वहां से सिविल कोर्ट जाना है तो छपड़-छपड़ कर जाना पड़ता है. इस समस्या को लेकर रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की है. लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए बढ़ी परेशानी

पुराना बार भवन में 200 अधिवक्ताओं में से अधिकतर बुजुर्ग अधिवक्ता हैं. जहां पानी जमा हुआ वहां से 10 फीट तक एक चबुतरा बना हुआ है. उस चबुतरा पर नोटरी के अधिवक्ता बैठते है. उसमें थोड़ी सी जगह में पाइप के सहारे वे लोग उस नाली को पार करते हैं, जिससे हमेशा गिरने का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं कई बार तो बहस के दौरान पहनने वाला अधिवक्ताओं का गाउन खराब हो जा रहा है जिससे बहस के लिए किसी न्यायाधीश के कक्ष में जाने में भी उन्हें शर्म आती है.

अधिवक्ताओं में आक्रोश, चुनाव के बाद नहीं दिखते पदाधिकारी

पुराना बार भवन के अधिवक्ताओं का कहना है कि रांची जिला बार एसोसिएशन(आरडीबीए) के चुनाव के समय वोट लेने के समय सभी प्रत्याशी हमेशा दिख जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद पुराना बार भवन के अधिवक्ताओं किस स्थिति में वह देखने के लिए आरडीबीए का कोई भी पदाधकारी यहां कभी भी नहीं आते. इससे पुराना बार भवन के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है.

ALSO READ: सोनाजोड़ी के ग्रामीणों ने आवास योजना को लेकर जतायी नाराजगी 

कोट:

पुराना बार भवन में पानी जमा होने की जानकारी मिली है. अधिवक्ताओं ने भी शिकायत की थी, बुधवार को मजदूर लगा कर पानी जमाव की समस्या को दूर कर दिया जायेगा. संजय विद्रोही, महासचिव, आरडीबीए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *