Click Here
Click Here
Click Here

सोनाजोड़ी के ग्रामीणों ने आवास योजना को लेकर जतायी नाराजगी

Pakur : जिला के सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने आवास योजना को लेकर नाराजगी व्यक्त की है....

Pakur : जिला के सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत पतरापाड़ा के ग्रामीणों ने आवास योजना को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. ग्रामीणों ने बताया कि पतरापाड़ा में करीब डेढ़ सौ परिवार रहते हैं, लेकिन अब तक इस गांव में सिर्फ 10 से 12 परिवार को ही आवास योजना का लाभ मिला है. ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर आवास दिलाने की मांग की है.

पतरापाड़ा गांव के दर्जनों परिवार ने बताया की बरसात के समय काफी परेशानी होती है. छत से पानी टपकता है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां के लोग अधिकतर गरीब परिवार से आते हैं. और मजदूरी करते हैं. ऐसे में उनके लिए घर बनाना संभव नहीं है..यही वजह है कि बरसात के समय यहां के परिवारों को काफी परेशानी होती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ऐसे में गांव के दर्जनों परिवार में प्रशासन से आवास योजना दिलाने की मांग की है. वहीं सोनाजोड़ी पंचायत के मुखिया मोनिका सोरेन ने बताया कि कई परिवारों को सरकार की ओर से आवास योजना का लाभ दिया गया है. बाकी का भी सर्वे करके नाम भेजा गया है, आवंटन आने पर ही उन सभी को आवास योजना का लाभ मिलेगा.

 

ALSO READ : NewsWave Expose: झारखंड के सरकारी हॉस्पिटल में बेड 15 हजार, मरीज न के बराबर, सीएचसी में 5610 बेड, पर मरीज सिर्फ 27, निजी अस्पताल मार रहे मौके पर चौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *