Click Here
Click Here

50 लाख से अधिक गहना लूट मामले में ठोस कारवाई नहीं, पीड़ित से मिले नवनिमार्ण दल के प्रतिनिधिमंडल

Gumla : झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने गहने लूटकांड के शिकार दुकानदार शशांक सोनी से मुलाकात की. मुलाकात...

Gumla : झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने गहने लूटकांड के शिकार दुकानदार शशांक सोनी से मुलाकात की. मुलाकात घाघरा थाना चौक स्थित हरि ओम गहना घर दुकान में की गयी. जहां मामले पर हुई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी. वहीं थाना प्रभारी से भी मोबाइल के जरिए कार्रवाई संबंधी जानकारी प्राप्त की.
जानकारी हो कि घाघरा थाने से महज 400 मीटर की दूरी में करीब 1 करोड रुपए का सोना इत्यादि की गहने की एक सप्ताह पहले लूट हुई थी. जिस पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार से मिलने पार्टी नेता विजय सिंह उनके दुकान पहुंचे और थाने से महज कुछ सौ मीटर में की गई गहने की लूट पर कहा कि यह कांड कानून व्यवस्था को चैलेंज करने जैसा है. इसलिए पुलिस अधीक्षक गुमला और थाना प्रभारी को भी इस मामले को चैलेंज के रूप में लेना चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति क्षेत्र में ना हो. वहीं सिंह ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान के रिकवरी करते हुए दुकानदार को वापस दिलाने की बात कही है. इस मौके पर पार्टी महिला मोर्चा की नेत्री पुष्पा उरांव, जीवन भगत तथा ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व भाकपा माले के कई सदस्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार कब है, जानें किस दल से कितने मंत्री बनेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *