Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : डीसी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के...

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की. डीसी ने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : 50 लाख से अधिक गहना लूट मामले में ठोस कारवाई नहीं, पीड़ित से मिले नवनिमार्ण दल के प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दवा काउंटर बढ़ाने का निर्देश

अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवा उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके.

यह भी पढ़ें : पोस्टमार्टम कांग्रेस का : कमेटी में इस बार जो हुआ उसमें फॉल्ट ही फॉल्ट, जगजाहिर हुआ शीर्ष नेताओं की ढीली पकड़ और आपस में भिड़ंत (2)

डीसी ने खुद कराई आंखों की जांच

उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली. मौके पर उन्होंने अपनी आंखों की जांच भी कराई. साथ ही संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी हासिल की. इसके अतिरिक्त उन्होंने आयुष्मान केंद्र, मेडिसीन ओपीडी, मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *