महिला आरक्षण पर कांग्रेस का जोर, महिलाओं के अधिकार के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Hazaribagh : कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता...

Hazaribagh :  कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा महिला आरक्षण को लेकर सही नहीं है. उन्होंने बताया कि यह विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हो चुका है और संविधान में जरूरी संशोधन भी जुड़ चुके हैं. इसके बावजूद इसे दोबारा पेश करना सवाल खड़ा करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को भ्रमित कर रही है और मीडिया के जरिए गलत संदेश दे रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर सरकार की योजना विफल होना लोकतंत्र की जीत है.

Also Read : तमिलनाडु : विजय थलापति बने TVK विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, स्टालिन ने दिया इस्तीफा

महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष जारी


गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता रैली और जुलूस के माध्यम से महिलाओं को गलत जानकारी दे रहे हैं. कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए पोस्ट ऑफिस में विरोध दर्ज कराया. उन्होंने ओबीसी महिलाओं को भी एसटी महिलाओं की तरह आरक्षण देने की मांग उठाई. गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी. बैठक में कई महिला कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मौजूद रहे और सभी ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *