Click Here
Click Here

रांची के फिश मार्केट में मंत्री का औचक निरीक्षण, 10 दिन में सुधार का दिया अल्टीमेटम

Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में उस वक्त हलचल मच गई, जब कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की...

Shilpi Neha Tirki
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण

Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में उस वक्त हलचल मच गई, जब कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं. यहां झास्को फिश द्वारा संचालित फिश मार्केट और फिश फीड मिल का जायजा लेते हुए, उन्होंने साफ कहा, कि “काम ठीक हो रहा है, लेकिन व्यवस्था अभी भी ढीली है.”

मंत्री ने माना कि बाजार से लोगों को ताजी मछली मिल रही है, लेकिन अंदर की व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं है जितनी होनी चाहिए. गंदगी, रख-रखाव और सिस्टम में कमी देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और 10 दिन के अंदर सब कुछ दुरुस्त करने का आदेश दिया.

add1

नियमों के हिसाब से चलेगा पूरा सिस्टम- मंत्री

उन्होंने खास तौर पर कहा कि अब पूरा सिस्टम नियमों के हिसाब से चलेगा. दुकान का किराया कैसे तय होगा, एग्रीमेंट कैसे होगा और दुकानदारों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, सब कुछ लिखित और पारदर्शी होना चाहिए. इसके लिए एक साफ SOP (नियमावली) बनाने को कहा गया.

इस दौरान यह भी सामने आया कि रोजाना करीब 6 मीट्रिक टन मछली इस बाजार में आती है, जो गेतलसूद, चांडिल, कोनार, मैथन, पंचेत और मसानजोर जैसे जलाशयों से लाई जाती है. यानी यह बाजार सिर्फ रांची ही नहीं, आसपास के इलाकों के लिए भी अहम सप्लाई सेंटर है.

मंत्री ने की फिश फीड मिल की भी जांच

मंत्री ने फिश फीड मिल की भी जांच की और साफ कहा कि कितना उत्पादन हो रहा है और कहां सप्लाई जा रहा है, इसका पूरा हिसाब रखना जरूरी है. वहीं, प्रशिक्षण ले रहे किसानों से बातचीत में यह बात सामने आई कि आने वाले 15-30 दिनों में फिश फीड की मांग बढ़ सकती है. इस पर मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया, कि सभी जिलों से डिमांड की रिपोर्ट लेकर तैयारी शुरू करें.

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बोकारो थर्मल में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *