Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

संस्कारों की विरासत को संजोने का आह्वान, मारवाड़ी महिला समिति का भव्य आयोजन

Chaibasa: मारवाड़ी महिला समिति, चाईबासा शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाडिया, प्रांतीय सचिव मनीषा मित्तल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला एवं संपादिका...

Chaibasa: मारवाड़ी महिला समिति, चाईबासा शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाडिया, प्रांतीय सचिव मनीषा मित्तल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला एवं संपादिका सीमा चौधरी का पारंपरिक ‘सैफरन सूट’ में भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रेनू विजयवर्गीय ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. शाखा अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा एवं सचिव विनीता खिरवाल ने अतिथियों का पौधा, स्मृति-चिह्न और दुपट्टा देकर सम्मान किया.

संस्कारों पर जोर

स्वागत भाषण में संगीता मुंधड़ा ने कहा कि संस्कार ही हमारी धरोहर और जीवन का आधार हैं, जिन्हें सहेजकर आगे बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि संगठन का नेतृत्व प्रेरणादायक है और यह नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है.

Also Read: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सरायकेला में मना जश्न, निकाला गया विजय भ्रमण

संस्था की गतिविधियां और विस्तार

इस अवसर पर कविता शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी. आंचल प्रमुख पुष्पलता चौबे ने बताया कि मानगो में नई शाखा का गठन हुआ है और उन्हें 15 शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रांतीय अध्यक्ष का संबोधन

प्रभा पाडिया ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सिलाई केंद्र जैसे स्थायी प्रकल्पों पर जोर दिया.

सम्मान और सशक्तिकरण पहल

कार्यक्रम में एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई. साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन रजनी मोहता और कविता शर्मा ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान हुआ और कार्यक्रम संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *