तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बोकारो थर्मल में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Bermo: पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता का उल्लास मंगलवार को बोकारो थर्मल में भी...

Bokaro Thermal BJP
भाजपा कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव

Bermo: पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता का उल्लास मंगलवार को बोकारो थर्मल में भी देखने को मिला. स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा.

जनता ने विकास और राष्ट्रवाद राजनीति पर लगाई मुहर

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता भरत यादव ने कहा, कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. जनता ने विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है.

बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने संबोधन में कहा कि इन राज्यों के परिणाम ने यह साबित कर दिया है, कि जनता अब केवल विकास चाहती है. महिलाओं और युवाओं ने भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान किया है, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है. वहीं, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह एवं श्रवण सिंह ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा, कि जीत का यह सिलसिला आने वाले समय में झारखंड में भी दिखेगा. आज की यह जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब है.

स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

विजय समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. बिनय सिंह, प्राण गोपाल सेन, सीमा देवी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर अर्घा बसु, राजदेव सिंह, विश्वनाथ यादव, मिथलेश शर्मा, राजू पंडित, महादेव राम, सच्चिदानंद यादव, राजीव सिन्हा, डाॅ. विद्युत विश्वास सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में बकरी पालन को बढ़ावा, 12 लाभुकों को मिली यूनिट और प्रशिक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *