मंडल होटल में चोरी करने वाले दोनों चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के समीप मंडल होटल में रविवार की देर रात्रि चोरों ने दो कमर्शियल गैस सिलेंडर और दो पितल...

Chakradharpur
गिरफ्तार किए गए आरोपी

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के समीप मंडल होटल में रविवार की देर रात्रि चोरों ने दो कमर्शियल गैस सिलेंडर और दो पितल का परात को चोरी कर लिया था, जिसके बाद पीड़ित होटल संचालक ने सोमवार को चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के बाद चक्रधरपुर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को चक्रधरपुर नगर परिषद के पीछे हरिजन बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस द्वारा प्राथमिक अभियुक्त 24 वर्षीय प्रेम उर्फ सागर उर्फ घोड़ा मुखी तथा अमन उर्फ काबरी मुखी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर और पितल का परात भी बरामद कर लिया गया है. वहीं, मंगलवार को चक्रधरपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: परीक्षा से पहले अनिश्चितता: बीएड-एमएड एंट्रेंस टला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *