Click Here
Click Here

LPG New Rule : सिलेंडर को करना पड़ेगा सरेंडर, एलपीजी कनेक्शन को लेकर बदलाव

NewswaveDesk:ईरान-अमेरिका -इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तेल -गैस का संकट देखने को मिला है,उसका असर भारत में भी दिखने लगा...

साभार गूगल

NewswaveDesk:ईरान-अमेरिका -इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तेल -गैस का संकट देखने को मिला है,उसका असर भारत में भी दिखने लगा है. भारत सरकार ने इस किल्लत को देखते हुए सप्लाई में एक बड़ा कदम उठाया है. इसी बीच गैस कंपनियां यूजर्स को लगातार सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट भेज रही हैं.

एक घर एक कनेक्शन 

अगर यह मैसेज आपके पास नहीं पहुंचा है तो, यह आपको पता होना चाहिए कि मोदी सरकार ने ‘ एक घर, एक कनेक्शन’ वाला नियम लागू किया है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास एलपीजी कनेक्शन के साथ -साथ  पीएनजी कनेक्शन है तो आपको एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा. ऐसा न करने पर आपका न सिर्फ कनेक्शन काटा जाएगा बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा.

add1

LPG-PNG दोनों साथ रखना अवैध

इस नियम के अनुसार आप दोनों कनेक्शन साथ नहीं रख सकते हैं. एक यूजर सिर्फ एक ही कनेक्शन रख सकता है. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ओर से यह साफ कहा गया कि पीएनजी कनेक्शन वाले यूजर्स को न तो एलपीजी कनेक्शन जारी किया जाए और न ही उन्हें रिफिलिंग की सुविधा दी जाए.

AlsoRead:JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, छोटी कुमारी, श्वेता प्रसाद और रशिदा नाज बनीं टॉपर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *