टाटानगर स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, बुरी तरह झुलसा, हालत नाजुक

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान...

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान एक युवक हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना का पूरा विवरण

घटना सुबह करीब 11 बजकर 7 मिनट की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक प्लेटफॉर्म पर पहुंचा और अचानक पास में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया. जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार से हो गया.

धमाके के साथ गिरा युवक

संपर्क होते ही तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली और युवक झुलसकर मालगाड़ी से नीचे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

Also Read: LPG New Rule : सिलेंडर को करना पड़ेगा सरेंडर, एलपीजी कनेक्शन को लेकर बड़ा बदलाव

तुरंत पहुंची राहत टीम

सूचना मिलते ही रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अस्पताल में गंभीर हालत

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवक का शरीर 70% तक झुलस गया है. उसे बर्न यूनिट में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया है. स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

पहचान में जुटी पुलिस

युवक की उम्र करीब 25-28 वर्ष बताई जा रही है. उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. जीआरपी युवक की पहचान करने में जुटी है. RPF ने बताया कि स्टेशन परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

यात्रियों के लिए चेतावनी

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि मालगाड़ी या किसी भी ट्रेन के डिब्बे पर न चढ़ें. ऊपर से गुजरने वाले OHE तार में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ता है, जो पल भर में जान ले सकता है. मामले की जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *