Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में भाजपा पश्चिमी मंडल की रणनीतिक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

Hazaribagh: विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमिटी की संगठनात्मक कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई. बैठक...

Hazaribagh: विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमिटी की संगठनात्मक कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और परिणाममुखी बनाने के लिए ठोस कार्य-योजना तैयार की गई. बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष रवि पांडेय ने की जबकि संचालन प्रभु विश्वकर्मा ने किया. मौके पर भाजपा जिला प्रभारी भुनेश्वर पटेल मौजूद थे. वहीं विष्णुगढ़ सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं. उनकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है.

यह भी पढ़ें : BREAKING : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन हाईकोर्ट से खारिज

‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से सुनने का निर्णय

मौके पर वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. साथ हीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से सुनने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठन और जनता के बीच संवाद को और सशक्त बनाया जा सके. कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक अब प्रत्येक माह की 5 (पांच) तारीख को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी. इसके साथ हीं सभी शक्ति केंद्रों पर भी मासिक बैठकों को अनिवार्य किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो.

यह भी पढ़ें : पलामू पुलिस के खौफ से सरेंडर! जवान को गोली मारने वाला सरकारी कर्मचारी ऋषभ सिंह पहुंचा कोर्ट

“सक्रिय संगठन ही राजनीतिक सफलता की कुंजी”

बैठक के समापन पर पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद वर्मन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अनुशासित और सक्रिय संगठन ही भविष्य की राजनीतिक सफलता की कुंजी है. इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से राकेश वर्मा, युगल स्वर्णकार, अशोक कुमार, विशुन साव, जयनाथ साव, सुनील मिश्रा, राजू रवानी, सुरेश पांडेय, लखन प्रसाद, मंजीत सिंह, टेकलाल यादव, झल्लू पंडित, संजय मंडल, छोटी लाल प्रसाद, पंकज सिंह, मुकेश कुमार, अनूप कसेरा, द्वारिका प्रसाद, मनोज भुइंया, इंद्रदेव मंडल, दामोदर महतो, संजय शर्मा, प्रदीप राम, सुरेश राम, संजय कुमार, मुरलीधर महतो, संतोष साव, लाटो साव, कुंदन शर्मा, रोहित लहेरी, राजेश प्रसाद सहित महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू देवी, गायत्री देवी, रीता देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *