Click Here
Click Here
Click Here

पलामू पुलिस के खौफ से सरेंडर! जवान को गोली मारने वाला सरकारी कर्मचारी ऋषभ सिंह पहुंचा कोर्ट

Palamu: पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर घायल करने वाला मुख्य आरोपी, जो...

Palamu: पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर घायल करने वाला मुख्य आरोपी, जो खुद एक सरकारी कर्मचारी है, ऋषभ सिंह ने बुधवार को पलामू न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. बता दें कि कुछ दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में आरोपी ऋषभ सिंह ने पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के बाद से ही पलामू पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार के नेतृत्व में पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार दबिश को देखते हुए आरोपी के पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.

यह भी पढ़ें : ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समतुल्य मिला दर्जा, केन्द्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी, उल्लंघन अपराध

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *