Click Here
Click Here
Click Here

इक्विनॉक्स पॉइंट पर सरकार का एक्शन, विरासत बचाने की मजबूत पहल

Hazaribagh : झारखंड सरकार अब अपने ऐतिहासिक और खास पर्यटन स्थलों को बचाने और विकसित करने के लिए गंभीर हो गई है....

Hazaribagh : झारखंड सरकार अब अपने ऐतिहासिक और खास पर्यटन स्थलों को बचाने और विकसित करने के लिए गंभीर हो गई है. इसी के तहत पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने हजारीबाग के बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध इक्विनॉक्स पॉइंट का दौरा किया. उनके साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने वहां मौजूद प्राचीन मेगालिथ पत्थरों को ध्यान से देखा और स्थानीय लोगों व इतिहासकारों से इस जगह के बारे में जानकारी ली.

Also Read : हजारीबाग: विष्णुगढ़ में भाजपा पश्चिमी मंडल की रणनीतिक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

संरक्षण और विकास की पूरी तैयारी

सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस जगह को सुरक्षित रखा जाए. साथ ही पुरातत्व विशेषज्ञों और इतिहासकारों को बुलाकर इसकी सही उम्र और महत्व का पता लगाया जाएगा. सरकार का प्लान है कि जांच के बाद इस जगह को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

Also Read : चांदपुर नहर मामले में एनजीटी पर प्रशासन सख्त, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

इक्विनॉक्स पॉइंट की अनोखी खासियत

इक्विनॉक्स पॉइंट एक ऐसा स्थान है जहां खास दिनों जैसे 20 और 21 मार्च तथा 22 और 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होते हैं. इन दिनों सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी के बीचों बीच पड़ती हैं जिससे यह खास खगोलीय घटना होती है. यहां मौजूद पत्थरों को सौर पंचांग से जोड़ा जाता है जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि यह स्थल बहुत प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इसका संबंध हजारों साल पुरानी सभ्यताओं से हो सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *