रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 3600 रुपये का सामान बरामद

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल ने बोकारो रेलवे यार्ड से रेलवे संपत्ति चोरी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है....

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल ने बोकारो रेलवे यार्ड से रेलवे संपत्ति चोरी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 3600 रुपये मूल्य की रेलवे सामग्री बरामद की गई है.

तीनों आरोपियों की हुई पहचान 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्मीडीह बाजार हनुमान मंदिर निवासी 21 वर्षीय दीपू कुमार रजक, कुर्मीडीह धोबी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय कंचन रजक उर्फ लाला और कुर्मीडीह केबिन टोला निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पान उर्फ गांधी के रूप में हुई है.जांच के दौरान आरोपियों के पास से रेलवे के सी एंड डब्ल्यू फिटिंग से जुड़े 6 कॉइल स्प्रिंग सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला 

Railway Protection Force के ओसी संतोष कुमार ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मामला संख्या 14/2026 के तहत आरपी (यूपी) अधिनियम की धारा 3(ए) में केस दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने निजी लाभ के लिए बोकारो रेलवे यार्ड से रेलवे संपत्ति चोरी की थी.

अदालत में होगी पेशी 

तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुरुवार को धनबाद स्थित अदालत में पेश किया जाएगा.

ALSO READ: रांची, गुमला, लोहरदगा में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *