Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये रंगीन फोटो कॉपी की बाध्यता खत्म

Hazaribagh। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड, एक्स रे जांच के लिए राशन कार्ड के रंगीन...

Hazaribagh। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड, एक्स रे जांच के लिए राशन कार्ड के रंगीन फोटो कॉपी की अनिवार्यता को निरस्त कर दिया. अब मरीज सामान्य सादा फोटो कॉपी से ही जांच करा सकते है. जानकारी हो कि सामाजिक संस्था हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल रंग लायी. ट्रस्ट द्वारा उठाए गए मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज अधीक्षक ने आदेश जारी किया.
ट्रस्ट ने बताया कि एक पीड़ित को रंगीन फोटो कॉपी के लिए 40 से 60 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. जिससे गरीब मरीज जांच से वंचित रह जाते हैं. अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से रंगीन फोटो कॉपी की बाध्यता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया.

 

ALSO READ : CCTV टेंडर में सिंडिकेट की सेंधमारी की आशंका ! बाबूलाल मरांडी का दावा, चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदले गए नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *