स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4.15 लाख का जुर्माना वसूला

रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम ने शहरभर में बड़ा जांच अभियान चलाया. प्रशासक के निर्देश पर निगम की...

रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम ने शहरभर में बड़ा जांच अभियान चलाया. प्रशासक के निर्देश पर निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में औचक निरीक्षण किया और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, सार्वजनिक जगहों पर डस्टबिन की उपलब्धता, निर्माण मलबा (C&D वेस्ट) का सही निपटान, फुटपाथ की स्थिति, नालियों और शौचालयों की सफाई, अवैध वेंडिंग-पार्किंग, सिंगल यूज प्लास्टिक, अवैध पोस्टर-बैनर और ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई. जांच में गड़बड़ी मिलने पर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 4,15,100 रुपये का जुर्माना झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत वसूला.

किस पर कितना जुर्माना?

  • अतिक्रमण – 1,32,000 रुपये
  • अवैध विज्ञापन/पोस्टर – 1,22,000 रुपये
  • ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर – 75,000 रुपये
  • डस्टबिन नहीं रखने पर – 47,000 रुपये
  • C&D वेस्ट गलत तरीके से फेंकने पर – 22,000 रुपये
  • गंदगी फैलाने पर – 15,000 रुपये
  • सिंगल यूज प्लास्टिक – 2,000 रुपये
  • खुले में पेशाब – 100 रुपये

निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि स्वच्छता और नियमों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शहर को साफ और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. निगम ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है, कि वे कचरा निर्धारित जगह पर डालें, डस्टबिन रखें और सभी नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अपर प्रशासक का औचक निरीक्षण, छात्राओं को बनाया जाएगा ‘स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *