Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोलकाता निवासी आरोपी एसके नूर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के घर में दरवाजा बनाने का काम करने आया था, इसी दौरान उसने महिला को घर में अकेला पाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया, आरोप है कि घटना के बाद आरोपी महिला को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
5 लाख रुपए भी ठगा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकी देकर उससे करीब 5 लाख रुपए भी ठग लिए, लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, मामले की सूचना मिलते ही गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, मामले की आगे की जांच जारी है.
Also Read : पलामू: दहेज प्रताड़ना से तंग आ विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल में फांसी पर लटका मिला शव
