Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: दहेज प्रताड़ना से तंग आ विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल में फांसी पर लटका मिला शव

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ...

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका की पहचान 21 वर्षीय रूपा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी नवंबर 2025 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी.

परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मामले में मृतका के भाई अर्जुन गुप्ता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही रूपा को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

ALSO READ: लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष नगर विकास मंत्री से की मुलाकात, शहरी विकास से जुड़े मुद्दे पर विस्तार से चर्चा

पति ने बताया आपसी विवाद का मामला

वहीं मृतका के पति राजू गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *