सिमडेगा:मालसाडा गांव में जलापूर्ति विभाग के पाइप चोरी करते चोर पकड़े गए, ट्रक समेत आरोपी दबोचे गए

Simdega:बोलबा प्रखंड के मालसाडा गांव में जलापूर्ति योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान पाइप चोरी का मामला सामने आया...

Simdega:बोलबा प्रखंड के मालसाडा गांव में जलापूर्ति योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान पाइप चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मोकविस इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, रांची द्वारा गांव में पानी टंकी, वाटर हाउस एवं पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था. बुधवार देर रात बिलासपुर की एक ट्रक संख्या CG10BR 5969 गांव पहुंची और वहां रखे पाइप को चोरी कर ट्रक में लोड किया जाने लगा.

इसी दौरान पाइप लोडिंग की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड मुकेश कुमार को संदेह हुआ. उन्होंने तुरंत सुपरवाइजर रवि सिंह को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सुपरवाइजर ने बोलबा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी.थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. तब तक चोर ट्रक में 53 पीस पाइप लोड कर भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से मालसाडा चौक के पास ट्रक को घेरकर पकड़ लिया गया. इसके बाद ट्रक सहित आरोपियों को बोलबा थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी योजना के पाइप चोरी होने की घटना हुई थी. पूछताछ के दौरान राजगांगपुर निवासी बोरजो माझी ने बताया कि इस चोरी का मुख्य सरगना सुरेश मित्रा बताया जा रहा है, जो राजगांगपुर का रहने वाला है. वह पिकअप वाहन में मौजूद था, लेकिन मौके से फरार होने में सफल रहा.थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Alsod:सिमडेगा: महंगाई और गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *