डेफ क्रिकेट सीरीज में झारखंड के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, सीएम ने दी बधाई

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और नेपाल को...

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और नेपाल को हराकर डेफ क्रिकेट सीरीज का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया.

Also Read : सिमडेगा: महंगाई और गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खिलाड़ियों के जज्बे और अनुशासन की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना झारखंड की खेल प्रतिभा का प्रमाण है. उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी शारीरिक बाधा बड़ी नहीं होती.

Also Read : कारपेंटर ने महिला को बनाया हवस और ब्लैकमेल का शिकार, 5 लाख रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे भविष्य में भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *